सोनभद्र

ईसाई समुदाय ने बड़े उत्साह से मनाया ईस्टर पर्व

दुद्धी, सोनभद्र (मु.शमीम अंसारी)। नगर के दुद्धी क्रिश्चियन व कृपाओं की माता चर्च में रविवार को ईस्टर का पर्व बड़े उत्साह से मनाया गया। चर्च परिसर में ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु मसीह के पवित्र बलिदान को लेकर ईस्टर संडे मनाया।
दुद्धी क्रिश्चियन चर्च के पास्टर मिथिलेश मसीह व सेंट मैरी स्कूल परिसर स्थित कृपाओं की माता चर्च के फ़ादर वेलेरियन डीसूजा ने कहा कि ईस्टर को लेकर 40 दिनों से ईसाई उपवास रखकर प्रभु यीशु की भक्ति में लीन रहे। गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु को मारकर क्रूस पर टांग दिया गया था। इसके एक दिन बाद ईस्टर संडे को प्रभु यीशु पुन: जी उठे थे। इसी खुशी में गुड फ्राइडे के बाद पड़ने वाले रविवार को प्रभु यीशु के पुन: उत्थान को विधि पर्व के रूप में मनाते हैं। कार्यक्रम में ईस्टर पर्व की विशेष प्रार्थना में ईसाई समाज के लोग शामिल हुए। सन्त मेरी स्कूल परिसर में शनिवार की रात्रि व दुद्धी क्रिश्चियन चर्च में भोर में कैंडिल जुलूस निकालकर प्रार्थना किया गया। सुबह चर्च परिसर में विशेष प्रार्थना कर कार्यक्रम सम्पन्न हुई। दुद्धी क्रिश्चियन चर्च में रविवार को छोटे बच्चों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सरफराज मसीह, अजित मसीह, अभिषेक मसीह बाबा, पियर्शन मसीह, शिरीन मसीह, अनूप मसीह, सोनू मसीह, जोनी मसीह, टोनी मसीह, किरण मसीह, विनीता मसीह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन*
Download App