सोनभद्र

प्रतिभा सम्मान परीक्षा में राजा चंडोल इंटर कॉलेज का रहा दबदबा

म्योरपुर/ सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

म्योरपुर ब्लॉक के लिलासी कला स्थित राजा चंडोल इंटर कॉलेज में राजा चंडोल बनवासी सेवा समिति के तत्वाधान में रविवार को राजा चंडोल प्रतिभा सम्मान परीक्षा का आयोजन किया गया है। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं प्राईवेट कुल पन्द्रह विद्यालय के 253 बच्चों ने पंजीकरण कराया ।लेकिन परीक्षा में 190 बच्चे

शामिल हुए। चार अतिथि अध्यापक उमाशंकर गुप्ता, देवेंद्र बहादुर, शिव धनी, राजकमल एवं प्रधानाचार्य राजा चंडोल इंटर कॉलेज जयंत प्रसाद की देखरेख में पारदर्शिता पूर्वक प्रतियोगी परीक्षा संपन्न हुआ। राजा चंडोल बनवासी सेवा समिति के द्वारा बच्चों के प्रतिभा पहचान के लिए विगत 5 वर्षों से राजा चंडोल प्रतिभा सम्मान परीक्षा का आयोजन किया जाता है। परीक्षा में जूनियर वर्ग में सत्यम कुमार कम्पोजिट विद्यालय नौडीहा ने 27/50 प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजा चंडोल इंटर कॉलेज के छोटेलाल द्वितीय एवं पुनीता तृतीय स्थान पर रहे। प्राथमिक स्तर के परीक्षा में राजा चंडोल इंटर कॉलेज के छात्र नवीन कुमार प्रथम,

नीतीश कुमार द्वितीय, सावन गुप्ता तृतीय स्थान प्राप्त किए। विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर लखन राम जंगली के द्वारा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर परीक्षा के व्यवस्थापक कमलेश कुमार, राम लखन यादव भाग्य नारायण सिंह उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन*
Download App