सोनभद्र

फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने के मामले में तीन गिरफ्तार

दुद्धी, सोनभद्र। नगर के कचहरी रोड पर एक कम्प्यूटर सेंटर से फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने के चल रहे खेल का शनिवार को भंडाफोड़ हो गया और उसमें संलिप्त तीन लोगों पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
घटना के बाबत सीएचसी अधीक्षक दुद्धी डॉ शाह आलम अंसारी ने पुलिस को सौंपी गई तहरीर में कहा है कि शनिवार को ग्राम खजुरी निवासी अनिता देवी पत्नी बसंत कुमार अपने पुत्र विक्की का जन्म प्रमाणपत्र लेकर मेरे पास आधार कार्ड बनवाने आये। जब मैंने विक्की के जन्म प्रमाणपत्र को अपने बेबसाइट पर डाला तो उसका प्रमाणपत्र जारी होना नही पाया गया। आवेदक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह प्रमाणपत्र रितेश कम्प्यूटर सेंटर के मालिक रितेश ने बनाकर दी है। यह जानकारी मिलते ही हम अपने सहयोगियों के साथ रितेश कम्प्यूटर सेंटर पहुंचे तो रितेश ने उपरोक्त प्रमाणपत्र को अपने साथी ब्रम्हपूजन एवं नीरज के सहयोग से लैपटॉप व मोबाइल से बनाने की बात स्वीकार की। इस तरह तीनों लोग के द्वारा लैपटॉप व मोबाइल के जरिये फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाना पाया गया। जिसके बाद अधीक्षक ने सूचना दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सीएचसी अधीक्षक डॉ शाह आलम की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए इसमें संलिप्त रितेश व ब्रम्हपूजन निवासी रजखड़ और नीरज निवासी कटौन्धी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468,471 एवं सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2008 की धारा 66सी व 66डी के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक्शन मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा बेटियां प्रतिभाशाली होती हैं, उनकी शिक्षा जरूरी - ऋतु सिंह पटेल राबर्ट्सगंज बाजार में जाम पर छिड़ी बहस ई रिक्शा नहीं अतिक्रमण है असली वजह राजेश सिंह और साइबर टीम के अथक प्रयास से ठगी के 25 हजार पीड़ित को वापस कराया अनियंत्रित पीकअप ने बाइक सवार को रौंदा रिफर सिविल बार एसोसिएशन के नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण 27 अप्रैल को होगा
Download App