सोनभद्र

दोषी पति रामलाल को 10 वर्ष की कैद

– 10 हजार रूपये अर्थदंड, ना देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद
– साढ़े 3 वर्ष पूर्व कुल्हाड़ी से प्रहार कर पत्नी कलावती को गंभीर चोट पहुंचाने का मामला

सोनभद्र। साढ़े 3 वर्ष पूर्व हुए हत्या के प्रयास मामले में अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय सोनभद्र राहुल मिश्रा की अदालत ने वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए दोष सिद्ध पाकर दोषी रामलाल उर्फ पप्पू को 10 वर्ष की कैद एवं 10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक घोरावल थाना क्षेत्र के खुटहा गांव निवासी रिंकू पुत्र रामचंद्र ने करमा थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसकी बहन कलावती की शादी करमा थाना क्षेत्र के मगरादहा गांव निवासी रामलाल उर्फ पप्पू पुत्र जग्गी के साथ हुई थी।करीब तीन साल पूर्व उसके जीजा रामलाल उसकी बहन को बेरहमी से मारते पीटते थे। जिसकी वजह से उसकी बहन अपने मायके में उसके यहां रहने लगी तथा उसके बच्चे भी वहीं पर पढ़ते हैं। 10 जून 2019 को जीजा के भाई के लड़की की शादी थी। जिसमें उसकी बहन कलावती को भी बुलाया गया था। 11 जून 2019 को उसके जीजा उसकी बहन कलावती को जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से गर्दन काटना चाह रहे थे, किंतु बहन पीछे मुड़ गई, जिसकी वजह से बहन के सीने पर गंभीर चोट लगी। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया। विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर रामलाल उर्फ पप्पू के विरुद्ध न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी रामलाल उर्फ पप्पू को 10 वर्ष की कैद एवं 10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी विजय प्रकाश यादव ने बहस की।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन*
Download App