सोनभद्र

जेबीएस ने बजरंगियों का किया सम्मान

वृहद भण्डारे के साथ बजरंगी ध्वज का किया विसर्जन

दुद्धी,सोनभद्र। तहसील मुख्यालय के प्राचीन महावीर मंदिर पर जय बजरंग अखाड़ा समिति (केंद्रीय) ने मंगलवार की शाम अखाड़ा के बजरंगी ध्वज का विधि विधान पूर्वक विसर्जन किया और बजरंगियों का सम्मान किया। रामनवमी पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी सहयोगियों का आभार जताने के साथ उन्हें अंग वस्त्रम से सम्मानित किया गया। इसके पश्चात आयोजित भंडारे में लोगों ने देर रात तक महा प्रसाद ग्रहण करते रहे|
केन्द्रीय कमेटी के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि,मुख्य संरक्षक रामलोचन तिवारी ने समारोह को सफल बनाने एवं चार चाँद लगाने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया| इस दौरान रामनवमी के शोभायात्रा में विशेष योगदान देने वाले धार्मिक व सामाजिक संगठन के लोग सैकड़ों लोगों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। अखाड़े के संरक्षक ने केंद्रीय अखाड़े से संबंधित तमाम महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कमेटी की ओर से अपनी बात रखी। अन्य वक्ताओं ने हिन्दू आस्था के इस पर्व में केंद्रीय अखाड़े की भूमिका को काफी अहम बताया| | इसके पश्चात समिति के कार्यकर्ताओं ने महाप्रसाद का वितरण शुरू किया| जो आधीरात तक चला। इस मौके पर महामंत्री सुरेंद्र कुमार गुप्ता संरक्षक समेत सभी अतिथियों का आभार जताया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार