सोनभद्र

रामनगर जेबीएस ने वृहद भण्डारे के साथ बजरंगी ध्वज का किया विसर्जन

दुर्गावाहिनी सहित दर्जनों बजरंगियों का हुआ सम्मान

दुद्धी,सोनभद्र– तहसील मुख्यालय के रामनगर जय बजरंग अखाड़ा समिति ने शुक्रवार की शाम अखाड़ा के बजरंगी ध्वज का विधि विधान पूर्वक विसर्जन किया। रामनवमी पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी सहयोगियों का आभार जताने के साथ उन्हें अंग वस्त्रम से सम्मानित किया गया। इसके पश्चात आयोजित भंडारे में लोगों ने देर रात तक महा प्रसाद ग्रहण करते रहे|
केन्द्रीय कमेटी के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि,मुख्य संरक्षक रामलोचन तिवारी एवं हिन्दू संगठन के भीष्म पितामह कहे जाने वाले देव नारायण जायसवाल अखाड़े के गुरु गोपाल प्रसाद की उपस्थिति में रामनगर अखाड़े के अध्यक्ष सत्येंद्र चंद्रवंशी ने समारोह को सफल बनाने एवं चार चाँद लगाने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया| इस अखाड़े ने पहली बार दुर्गा वाहिनी से जुड़ी रचना तिवारी,अनिता देवी समेत समेत दर्जनों लोगों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। अखाड़े के संरक्षक सुनील जायसवाल ने रामनगर अखाड़े से संबंधित तमाम महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कमेटी की ओर से अपनी बात रखी।
केन्द्रीय अखाड़ा के क़ानूनी सलाहकार रामलोचन तिवारी समेत कई अन्य वक्ताओं ने हिन्दू आस्था के इस पर्व में रामनगर अखाड़े की भूमिका को काफी अहम बताया| | इसके पश्चात समिति के कार्यकर्ताओं ने महाप्रसाद का वितरण शुरू किया| जो आधीरात तक चला। इस मौके पर ,सुरेंद्र गुप्ता,धीरेन्द्र कुमार, अमरनाथ जायसवाल,अरुणोदय जौहरी,अनिल कुमार, रामजी पांडे,राकेश श्रीवास्तव,बबलू कश्यप,विशंभर नाथ पटेल,शंभू जौहरी आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार