सोनभद्र

दुद्धी सीएचसी से निकाली गई संचारी रोग जागरूकता रैली

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जागरूकता रैली का शुभारंभ नोडल अधिकारी डॉ गिरधारी लाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। जागरूकता रैली कस्बे के म्योरपुर तिराहे होती हुई वापस आकर सीएचसी में जागरूकता गोष्ठी के रूप में तब्दील हो गई। डॉ गिरधारी लाल ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए हम सबको प्रयास करना होगा।ग्रामीण इलाके में लोगों को जागरूक करके ही रोगों से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी पूरी तन्मयता के साथ लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही हैं। चिकित्सक ने संचारी रोगों के लक्षण और उनसे बचाव के उपाय के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर डॉ मनोज एक्का, डॉ संजीव, डॉ प्रवीण, डॉ मिथलेश, बीसीपीएम सुनीता देवी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व भंडारा का हुआ आयोजन विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
Download App