सोनभद्र

करेंट के चपेट में आने से युवक की मौत

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत रन्नू में करेंट के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि ट्रांसफार्मर क़े तार टूट कर एलटी लाइन में गिरने से 11 हजार बोल्टेज का करंट घर मे उतरते ही टीवी पंखा सहित सभी उपकरण जलने लगा। तेज करेंट के चपेट में आने से घर के जल रहे उपकरण को बचाने में 20 वर्षीय रवि कुमार पुत्र सुरेश ने बोर्ड में लगे सुइच को बंद करने के लिए हाथ लगाते ही करेंट क़े जद में आ गया। जिससे एक हाथ बुरी तरह जल गया। परिजनों ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी लेकर पहुँचे जहाँ उपचार क़े दौरान रविकुमार की मौत हो गई। घटना की सुचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान