सोनभद्र

करोड़ो की लागत से बनी सड़क में भारी अनिमियता को देखते ही भड़के सीडीओ सोनभद्र

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय तहसील मुख्यालय से सटे मलदेवा गांव में बीआरडी कालेज से करमदहा मार्ग पर दो माह पूर्व में करोड़ो की लागत से बने हुए सड़क पर घास निकलने की शिकायत एवं ठेकेदार द्वारा घटिया कार्य का आरोप लगाते हुए नाराज ग्रामीणों ने विरोध जताया था। तहसील दिवस में आये सीडीओ सोनभद्र सौरभ गंगवार ने लोक निर्माण विभाग द्वारा दो करोड़ की लागत से करीब ढाई किमी की पिच सड़क पीएमजेएसवाई द्वारा श्री नाथ कंट्रक्शन के ठेकेदार द्वारा बनवाया गया सड़क का निरीक्षण करने पहुँचे। खराब गिट्टी, सोलिंग, सूखे दामर से लीपा पोती कर जर्जर सड़क को देखते ही भड़क गए। विभागीय एसडीओ प्रमोद यादव से सड़क के अलग अलग हिस्सों से खुदाई कर सोलिंग एवं पिचिंग कार्य मे भारी अनिमियता को देखते हुए नाराजग व्यक्त किया। सौरभ गंगवार ने कहा कि संबंधितों के विरुद्ध फाइल बनाकर कड़ी कार्यवाही किया जाएगा।
वहीँ पतरीहा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बुन्देल चौबे ने तहसील दिवस में शिकायत किया था कि महुली बाजार से पतरीहा व कोरगी गांव होते हुये जोरकहू को जाने वाली सड़क पर बीते तीन महीने पूर्व में पीएमजीएसवाई द्वारा आरईएस विभाग के आरपी कंट्रक्शन ठेकेदार ने भारी अनिमियता के साथ जर्जर सड़क व पुलिया का घटिया निर्माण कार्य होने से जर्जर हो गया है। जिसके वजह से सड़क पर आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर पहुँचे सीडीओ सौरभ गंगवार ने सड़क की जर्जर हालत एवं चेखुरी नाला पर बनी पुलिया के टूटे हुए रिटर्निंग वाल को देख कर भड़क गए। उन्होंने 15 दिनों के भीतर मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जहाँ जहाँ सड़क खराब है जल्द मरम्मत कराया जाए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चेचिस और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक चालक की मौके पर मौत तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस