सोनभद्र

बाइक बिजली के खंभे से टकराई दो लोग घायल, गंभीर

बभनी रेणुकूट मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास हुई घटना

बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के रेणुकूट बभनी मार्ग पर नधिरा मोड़ के समीप शनिवार को बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई जिससे बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार 28 दिनेश कुमार पुत्र बुद्धू निवासी मुरता थाना म्योरपुर तथा 60 वर्षीय राम सुन्दर पुत्र घूरहू निवासी करमघट्टी थाना बभनी दोनों लोग करमघट्टी से मुरता जा रहे थे।नधिरा मोड़ के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार दोनों लोग दूर जा गिरे। दोनों को गंभीर चोटें आईं।आने जाने वालों ने देखकर 108 एम्बुलेंस को फोन किया। सूचना पर तत्काल एम्बुलेंस पहुंच कर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि दिनेश घर से सुबह अपने मौसा के घर करमघट्टी गया था। वहां से वह अपने मौसा के साथ घर आ रहा था कि रास्ते में घटना घट गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान