सोनभद्र

दुल्हन करती रही मंडप मे दूल्हे का इंतजार नही आयी बारात

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीजपुर बाजार में शनिवार की रात दूल्हे के इंतजार में दुल्हन रात भर मंडप में बैठी रही लेकिन पुरीरात न तो बारात पहुंची न ही दूल्हा। थक हार कर सुबह दुल्हन ने महिला हेल्प लाइन पर फोन कर मदद की गुहार लगा दी। बीजपुर बाजार निवासी रामसहाय गौड़ की पुत्री की बारात गोरखपुर से बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला मे आनी थी बारात के स्वागत की पूरी तैयारी हो चुकी थी टेंट लग गया मंडप सज चुका था जयमाला के लिए स्टेज तैयार था डीजे बज रहा था खाना पीना शुरू हो गया घराती और रिश्तेदार पहुंच चुके थे शाम तक सब समान्य था धीरे धीरे समय बीतता गया लेकिन बारात का कोई अता पता नही जब देर शाम तक बारात नही आयी तो लड़की के पिता ने दूल्हे के फोन पर बात की दूल्हे ने बताया कि पहुँचने में थोड़ा समय लगेगा रात 9 बजे तक पहुंच जाएंगे लेकिन जब 10 बजे तक भी बारात नही पहुंची तो दुबारा फोन किया गया तब 12 बजे तक आने की बात कही गयी लेकिन पूरी रात दूल्हे संग बारात नही पहुंची पूरी रात सज धज कर दुल्हन मंडप में बैठकर दूल्हे का इंतजार करती रही सुबह जब दुल्हन के सब्र का बांध टूटा तो दुल्हन ने महिला हेल्पलाइन पर फोन कर मदद की गुहार लगायी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह दलबल के साथ अग्रवाल धर्मशाला पहुंच गए मामले की पूरी जानकारी ली तो चौकाने वाले तथ्य सामने आए पुलिस ने बताया कि दुल्हन की सौतेली मां पूजा का सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर गोरखपुर निवासी युवक युवराज पुत्र मोहन गौड़ से संपर्क हुआ दुल्हन की मां को युवराज पसंद आ गया और सोशल मीडिया के माध्यम से बातचीत होने लगी इसी दौरान दुल्हन की मां ने अपनी सौतेली बेटी की शादी का प्रस्ताव युवक के सामने रख दी युवक ने शादी की बात स्वीकार कर ली इधर दुल्हन के माता पिता द्वारा युवक का कोई छानबीन तक नही की गयी और नहीं दूल्हे का घर देखा गया। दूल्हे पक्ष से भी कोई देखा देखी अथवा सगाई इत्यादि की रस्म तक नही हुई बस सब कुछ फोन के माध्यम से चलता रहा फोन पर ही शादी की तारीख रख दी गयी। दुल्हन के पिता ने कर्जा कर बेटी की शादी की पूरी रंगारंग तैयारी कर दी कार्ड छपवा कर बांट दिए लेकिन ऐन मौके पर दूल्हा बारात लेकर नही पहुंचा उधर दूल्हे युवराज से मोबाइल पर जब जानकारी लिया गया तो बताया कि बारात लाने की कोई बात नही हुयी थी मेरे से लड़की की सौतेली माँ इंस्टाग्राम पर बात करती थी तभी वो मुझ पर अपनी बेटी से शादी करने का दबाब बना रही थी वो जबरदस्ती शादी की तारीख तय कर मंडप सजा लिया होगा इसमे मेरी कोई जिम्मेदारी नही है।प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि थाने में दुल्हन या उसकी मां की तरफ से कोई तहरीर नही दी गयी है बल्कि खुद दूल्हे की छानबीन किये बिना शादी की तारीख पक्की करने की गलती मान रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App