सोनभद्र

सिविल बार का चुनावी कार्यक्रम घोषित, 3 को होगा मतदान

दुद्धी, सोनभद्र– शनिवार को सिविल बार एसोसिएशन की चुनावी कार्यक्रम घोषित होते ही नई कार्यकारिणी के गठन की कवायद तेज हो गयी।
इल्डर कमेटी के चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता नागेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने सत्र 2023-24 के लिए चुनावी कार्यक्रम घोषित करते हुए कहा कि चुनाव में सभी प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता का पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि सीमित अवधि में निष्पक्ष चुनाव कराना इल्डर कमेटी की प्राथमिकता है।
घोषित कार्यक्रम के अनुसार 27 व 28 मार्च 2023 समय 10 बजे से साायं 4 बजे तक नामांकन पत्रों का वितरण एवं जमा होगा, 29 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच एवं 31 मार्च को नामांकन की वापसी एवं उसके बाद वैध नामांकन पत्रों का प्रकाशन होगा। जबकि मतदान 3 अप्रैल को 11 बजे से सायं 3.00 बजे तक होगा। मतदान के पश्चात सायं 4 बजे से मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी। चेयरमैन श्री श्रीवास्तव ने बताया कि नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सुविधानुसार इल्डर कमेटी की सलाह से शीघ्र करायी जायेगी। इस दौरान इल्डर कमेटी सदस्य जवाहर लाल एड., छोटेलाल एड., चुनाव अधिकारी विष्णुकांत तिवारी एड व सहायक चुनाव अधिकारी प्रहलाद पांडेय एड. चुनावी प्रक्रिया में लगे रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व भंडारा का हुआ आयोजन विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
Download App