सोनभद्र

दुद्धी-हाथीनाला के जंगल में धू-धू कर जला ट्रक

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी के ऊपर शनिवार को दोपहर में दुद्धी-हाथीनाला के जंगल में एक ट्रक सन्दिग्ध अवस्था में जलकर राख हो गया। दुद्धी कोतवाली रजखड़ गांव से महज दो किमी दूर हाथीनाला के जंगल में धान की भूसी लदी ट्रक में अचानक आग लग जाने से ट्रक बुरी तरह से जलकर राख हो गया। यह ट्रक राजस्थान से झारखंड को जा रही थी तभी ट्रक RJ14GN0048 के इंजन से कुछ आग लगी धीरे धीरे आग बेकाबू हो गया और बुरी तरह से जलकर राख हो गया। ट्रक में आग लगते ही चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना मिलते ही कोतवाल सुभाष रॉय ने फायर ब्रिगेड की वाहन चोपन से बुलाकर ट्रक में लगी आग को बुझाकर हिरासत में लिया। ट्रक में आग लगने की वहज से दोनों तरह की वाहनों को रोक दिया गया ताकि किसी भी तरह की कोई अनहोनी न हो सके। ट्रक में आग पर काबू मिलते ही दोनों तरफ की वाहनों को सुचारू रूप से बहाल किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व भंडारा का हुआ आयोजन विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
Download App