सोनभद्र

सन्दिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव के रेलवे पुल के नीचे एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार की रात्रि किसी ट्रेन से पुल के निचे गहरी खाई में गिरने के वजह से महिला के सिर व शरीर के अन्य जगहों पर गंभीर रूप से चोट लगने की वजह से महिला की मौत हो गई। तड़के सुबह ग्रामीणों ने देखा तो अवाक हो गए। घटना की सूचना ग्राम प्रधान द्वारा कोतवाली पुलिस को दिया गया। एसआई इनामुल हक्क, सजंय सिंह ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने में जुटे रहे। घंटों बाद भी शव का शिनाख्त नहीं होने पर जिला अस्पताल स्थित शव को भेजवा दिया गया। कोतवाल सुभाष रॉय ने बताया कि शव का शिनाख्त नहीं होने पर स्थानीय पोस्टमार्टम हाउस पर बर्फ एवं डिफ्रिजर की सुविधा को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया। तीन दिनों तक शिनाख्त नहीं होने के बाद विधिक कार्यवाही किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व भंडारा का हुआ आयोजन विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
Download App