सोनभद्र

नम आंखों से दी गई सेवानिवृत हो रहे शिक्षक की विदाई

दुद्धी, सोनभद्र। ब्लॉक दुद्धी के लोकप्रिय वरिष्ठ शिक्षक शकील अहमद खान को कंपोजिट विद्यालय शाहपुर में भावपूर्ण कार्यक्रम के द्वारा विदाई दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक एवं पूर्व एबीआरसी शकील अहमद ने अपने संस्मरण सुनाते हुए कहा कि वे मूलतः मिर्जापुर के निवासी हैं लेकिन दुद्धी में अपना पूरा सेवाकाल बिताते हुए उन्हें कहीं से भी यहां पराया नहीं महसूस हुआ। दुद्धी से मेरे घर के समान ही प्यार दुलार मिला जो मैं ताउम्र भुला न सकूंगा। एक शिक्षक को सबसे ज्यादा खुशी तब मिलती है जब उसके पढ़ाए बच्चे उच्च पदों पर आसीन होकर देश की सेवा करते हैं।वरिष्ठ शिक्षक एवं ब्लॉक अध्यक्ष पूमाशि संघ, दुद्धी शैलेश मोहन ने इनके साथ बिताए भावुक पलों को याद करते हुए कहा कि जनाब शकील अहमद जी एक पारिवारिक सदस्य की भांति ही हम लोगो के साथ घुल मिल गए हैं।इनकी प्रथम नियुक्ति 1986 में हुई और वर्ष 2003 से 2008 तक लगभग 6 वर्षों तक एबीआरसी दुद्धी के पद पर आसीन रहे।शकील अहमद जी एक बेहतरीन शिक्षक होने के साथ ही बेहतरीन इंसान भी हैं।ईश्वर इन्हें दीर्घायु और स्वस्थ रखें। इस अवसर पर सुनील पाण्डेय, जयंत त्रिपाठी, सदानंद मिश्र,जितेंद्र चौबे, श्रवणकुमार, रामरक्षा, मो आजम, रवि रंजन, रिशांत श्रीवास्तव, आशीष सिंह, मो यूसुफ, परमेश्वर,वस्वाति निषाद, आराधना, पूजा, मीरा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी
Download App