सोनभद्र

शिक्षामित्रों की बैठक में झारो न्याय पंचायत प्रभारी सुनीता सिंह बनी

दुद्धी, सोनभद्र। विकास खण्ड दुद्धी के प्राथमिक विद्यालय झारो कला पर वृहस्पतिवार को न्याय पंचायत झारो के समस्त शिक्षामित्रों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जिसमें न्याय पंचायत प्रभारी का चयन किया गया। ब्लाक अध्यक्ष दुद्धी धर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में न्याय पंचायत झारो के समस्त शिक्षामित्रों का बैठक आयोजित किया गया। जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए।आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में सुनीता सिंह को न्याय पंचायत प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गयाl जिसका सभी लोगों ने एक स्वर में समर्थन किया ।
वहीं न्याय पंचायत प्रभारी बनाएं जाने पर सुनीता सिंह को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। न्याय पंचायत प्रभारी नियुक्त होने के उपरांत सुनीता सिंह ने कहा कि हम सभी शिक्षामित्र भाजपा के नीतियों से प्रभावित है। और योगी- मोदी के नीतियों का समर्थन करते हैं। अध्यक्षता धर्मेंद्र सिंह एवं संचालन संजय शर्मा ने किया। इस मौक़े पर धर्मेन्द्र सिंह, सुनीता सिंह, श्याम लाल,घनश्याम, नरेन्द्र प्रसाद, विश्वंभर कुमार, मनोरमा सिंह, मानती देवी, ममता देवी, संजय शर्मा, दिलीप कुमार सहित अन्य शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत ब्रेकिंग....दर्दनाक सड़क हादसा, बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत। दीवार बनाने के विवाद में जमकर चले ईट पत्थर,मा बेटी घायल। धूमधाम से मनाया गया आदिवासी दिवस समारोह सीआईएसएफ इकाई ओबरा ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली भव्य बाइक रैली विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई विशाल रैली। रैली में सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री व सदर विधायक ह... मन चंगा तो कठौती में गंगा की परिकल्पना समाज हित के लिए सार्थक है - भूपेश चौबे डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल गेम्स का हुआ भव्य शुभारंभडीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल गेम्स... खराब सड़क को लेकर ग्रामीणो का हल्ला बोल भरा हुंकार प्रदर्शन कर कहा रोड नही तो वोट नही
Download App