सोनभद्र

दारुल उलूम कादरिया अरबी महाविद्यालय का दीक्षांत समारोह 21 मार्च को

29 छात्रों की को प्रदान की जाएगी डिग्री

कादरिया पब्लिक स्कूल की रस्मे संगे बुनियाद का कार्यक्रम भी होगा सम्पन्न

दुद्धी, सोनभद्र (मु.शमीम अंसारी)। दारुल उलूम कादरिया नूरिया अरबी महाविद्यालय का दीक्षांत समारोह आगामी 21 मार्च को जश्ने दस्तारे आलमियत के रूप में मनाया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए उप प्रबंधक हाफिज मसऊद रजा ने बताया कि जश्ने दस्तारे आलमीअत के मुख्य अतिथि अल जामीअतुल अशरफिया मुबारकपुर आजमगढ़ के संरक्षक अलहाज हजरत अल्लामा अजीज ए मिल्लत अब्दुल हफीज साहब होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दारुल उलूम कादरिया नूरिया के तालीम में ग्रुप के संस्थापक हुजूर नसीर ए मिल्लत हजरत अल्लामा मौलाना मोहम्मद नसरुद्दीन साहब क़िब्ला करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गया बिहार के हजरत नईमूल हुदा व मुबारकपुर आजमगढ़ के अल्लामा नईमुद्दीन साहब होंगे। कार्यक्रम में शिक्षा पर व्याख्यान देने के लिए बतौर वक्ता प्रयागराज के काजी ए शहर मुफ्ती मुजाहिद हुसैन, बरेली शरीफ के मोहम्मद हनीफुल कादरी व घोसी के मुफ्ती शमशाद अहमद रिजवी की खुसूसी तकरीर होगी। जश्ने दस्तारे आलमीयत में शायर के रूप में आजमगढ़ मुबारकपुर से मौलाना गयासुद्दीन, झारखंड के अख्तर काशिफ साहब व फैजान रजा पलामवी की गरिमामई की उपस्थिति होगी। कार्यक्रम का संचालन गोपीगंज के मौलाना जाहिद रजा व रावर्टसगंज के मौलाना हिफाजत हुसैन करेंगे। उप प्रबंधक हाफिज मसऊद रजा ने यह भी बताया कि कार्यक्रम में कुल 29 छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी। इसमें 7 आलिम, 8 हाफिज और 14 कारी शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान कादरिया पब्लिक स्कूल मलदेवा दुद्धी सोनभद्र की रस्मे संगे बुनियाद भी रखा जाएगा। उन्होंने क्षेत्रीय जनों से भारी संख्या में दीक्षांत समारोह में उपस्थित होने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App