सोनभद्र

तेज चमक के साथ गिरी आकाशीय बिजली,एक की मौत

बभनी, सोनभद्र। थाना क्षेत्र के पिपराखांड गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार मोहम्मद शमशेर 32 पुत्र ऐनुलहक निवासी बभनी की आकाशीय बिजली से मौत हो गई।मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि शमशेर पिपराखांड काम करने गया था। लगभग तीन बजे अचानक मौसम खराब हुआ और बुंदा बांदी शुरू हो गया।कुछ देर बाद बारिश तेज हो गई और बिजली चमकने लगी। बारिश से बचने के लिए शमशेर वहीं आम के पेड़ के नीचे चला गया।इसी बीच तेज बिजली चमकी और आम के पेड़ पर जा गिरी। बिजली गिरते ही शमशेर वहीं गिर कर तड़फड़ाने लगा। वहीं कुछ दूरी पर अन्य मजदूरों ने शोरगुल किया तो आस पास के लोग इकट्ठा हो गये। लोगों ने तत्काल शमशेर को नीजी साधन से अस्पताल ले आये जहां चिकित्सक डा दिशा गुप्ता ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान