सोनभद्र

होली सामाजिक सौहार्द एवं बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) बीजेपी के कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर स्थित शास्त्री गार्डेन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोड़ मौजूद रहे। समारोह के दौरान मंत्री ने कहा कि चार राज्यों में चुनावी जीत से भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इससे होली का रंग और भी गहरा हो गया है। उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली सबके लिए खुशियां लेकर आती है तथा होली सामाजिक सौहार्द एवं बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है। वहीं मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह ने इस होली मिलन समारोह में उपस्थित नगर के प्रबुद्धजनों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकरियो के प्रति हर्ष जताते हुए पुष्पवर्षा कर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, जिला कार्यसमिति सदस्य सत्य प्रकाश तिवारी, प्रदीप अग्रवाल,सत्येंद्र कुमार आर्य, राजेश अग्रहरी, संजय जैन, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, राजन जायसवाल, धर्मेश जैन, हिमांशु प्रियदर्शी, कामेश्वर विश्वकर्मा, कालीचरण, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप गिरी, अमर शर्मा, मनोज चौबे, सुजीत शर्मा,रूबी गुप्ता, सोनू मोदनवाल, सहित नगर की तमाम पुरुष महिलाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान