सोनभद्र

गोला प्रक्षेप में स्वर्ण पदक हासिल कर प्रिंस ने किया दुद्धी का नाम रौशन

राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीडर ने बढ़ाया शिक्षा क्षेत्र दुद्धी का मान

दुद्धी, सोनभद्र। ब्लॉक दुद्धी अपनी उपलब्धियों के लिए एक बार फिर सुर्खियों में है।उत्तर प्रदेश के सबसे सुदूर व पिछड़े जनपद सोनभद्र के पिछड़े ब्लॉक दुद्धी के बीड़र स्थित पूमावि बीड़र का होनहार प्रतिभाशाली छात्र प्रिंस भारती गोला फेंक प्रतियोगिता में 10.40 मी o गोला प्रक्षेप कर समूचे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।इस बाबत प्रिंस के कोच यशवंत सिंह की कठिन परिश्रम व लगन की भी चर्चा हो रही है।कोच यशवंत सिंह नित्य ससमय अभ्यास अपनी देख रेख में कराते थे।उन्होंने कहा कि अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को एक मीटर के अंतर से पराजित करते हुए इस 33 में राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहां पर उपस्थित सभी निर्णय को ने इसकी बहुत सी सराहना की और कहा कि यह बालक बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया यदि यह अनुशासन में रहकर अपने कोच की बातों को मानकर अभ्यास करेगा तो एक दिन नेशनल स्तर पर भी गोल्ड मेडल जीत सकता है। खण्ड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य ने कहा कि यह हम सबके लिए अत्यंत गौरव एवम् हर्ष का विषय है। बालक के उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।प्रिंस की सफलता से केवल दुद्धी ही नहीं वरन पूरे जनपद में हर्ष व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा बेटियां प्रतिभाशाली होती हैं, उनकी शिक्षा जरूरी - ऋतु सिंह पटेल राबर्ट्सगंज बाजार में जाम पर छिड़ी बहस ई रिक्शा नहीं अतिक्रमण है असली वजह राजेश सिंह और साइबर टीम के अथक प्रयास से ठगी के 25 हजार पीड़ित को वापस कराया अनियंत्रित पीकअप ने बाइक सवार को रौंदा रिफर
Download App