सोनभद्र

महुआ बीनने को लेकर महिला सहित तीन सगे भाइयों को टांगी से प्रहार कर किया लहूलुहान

मामला क्षेत्र के धरतीडोलवा गांव का

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार की सुबह एक महिला सहित तीन लहूलुहान व्यक्तियों के पहुंचने से अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। घायल दिलीप विश्वकर्मा पुत्र काशी विश्वकर्मा 25 वर्ष निवासी धरतीडोलवा ने बताया कि झगड़ा पटीदारी विवाद में हुआ है। बड़े पिताजी नरेश विश्वकर्मा के पुत्रगण से खेत में लगे महुआ के पेड़ को जून में काट कर ले जाने के लिए पुलिस ने समझौता कराया था। फिलहाल वृहस्पतिवार की सुबह मैं अपने भाई 30 वर्षीय शिवकुमार व विरेंद्र 45 वर्ष पुत्रगण काशी विश्वकर्मा तथा भाभी नीलम देवी पत्नी वीरेंद्र 40 वर्ष महुआ का फूल बीन रहा था। इस बीच बड़े पिताजी के लड़के कामेश्वर, बालेश्वर पुत्रगण नरेश विश्वकर्मा व कामेश्वर के दो पुत्र पंकज तथा अंगद लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से लैस होकर मौके पर पहुंचे गए। महुआ का फूल बीनने को मना करते हुए नोकझोंक करने लगे। इस बीच कामेश्वर ने कुल्हाड़ी से तीनों सगे भाई शिवकुमार तथा वीरेंद्र और दिलीप के सर पर व वीरेंद्र की पत्नी नीलम देवी के दाहिना हाथ पर कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। तीन सगे भाइयों सहित महिला को सुबह साढ़े नौ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ प्रवीण द्वारा शिवकुमार की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। अन्य मरीजों में वीरेंद्र व उसकी पत्नी नीलम देवी तथा दिलीप को टांके लगा ड्रेसिंग वगैरह कर सीएचसी में ही इलाज किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान