सोनभद्र

हड़ताल से बिजली संकट शुरू पेयजल आपूर्ति बाधित

बीजपुर/सोनभद्र(विनोद गुप्त)

विधुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वाहन पर बुधवार आधीरात से कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से इलाके में बिजली संकट खड़ा हो गया है। गुरुवार अलसुबह बिजली आपूर्ति बंद होने से रायकलोनी, नधिरा, बभनी, कुंडाडीह सहित इलाके के सभी उपकेंद्रों की बिजली बंद होने से म्योरपुर, बभनी ब्लाक के सौ से अधिक गाँवों में अंधेरा पसर गया।सुबह से लगातार आपूर्ति बंद होने के कारण पेयजल के लिए लोग जगह जगह हैंड पम्पों पर लाइन लगाकर पानी के लिए जद्दोजहत करते रहे। गर्मी के कारण छोटे छोटे बच्चे बुजुर्ग हलकान और परेशान थे। बिजली संकट के कारण लेंथ मशीन, आटा चक्की, बेल्डिंग मशीन सहित बिजली पर निर्भर ब्यवसाय बन्द करना पड़ा। बिजली से चलने वाले उपकरण और मोबाइल टीवी बन्द हो गए हैं। हड़ताल कब तक चलेगा यह कोई बताने वाला नही है। नधिरा उपकेंद्र के बकरिहवा फीडर में आएदिन फाल्ट से लोग जूझ रहे हैं ऊपर से हड़ताल के कारण आम उपभोक्ता बेवजह संकट झेल रहा है। वही जेई महेश कुमार और एसडीओ राजेश कुमार जायसवाल को फोन कर स्थित की जानकारी चाही गयी लेकिन दोनों अधिकारी का फोन रिसीव नही हुआ जिसके कारण वस्तु स्थिति की सही जानकारी नही हो पायी।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
देव स्थल के विकास को सांसद निधि से मिलेंगे 15 लाख, आदिवासियों ने धर्म कोड के लिए भरी हुंकार 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत ब्रेकिंग....दर्दनाक सड़क हादसा, बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत। दीवार बनाने के विवाद में जमकर चले ईट पत्थर,मा बेटी घायल। धूमधाम से मनाया गया आदिवासी दिवस समारोह सीआईएसएफ इकाई ओबरा ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली भव्य बाइक रैली विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई विशाल रैली। रैली में सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री व सदर विधायक ह... मन चंगा तो कठौती में गंगा की परिकल्पना समाज हित के लिए सार्थक है - भूपेश चौबे
Download App