सोनभद्र

नकली सीमेंट के कारोबार का फैला जाल ठगी के शिकार हो रहे ग्राहक

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्ता) म्योरपुर ब्लाक के विभिन्न गाँवों चट्टी चौराहे बाजारों और कस्बे में खुली सीमेंट की दुकानों पर नकली सीमेंट के कारोबार से ग्राहक ठगी के शिकार हो रहें है तो निजी और सरकारी विकास कार्यो की गुडवक्ता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है। बीजपुर, नकटू,नेमना, चेतवा, सेवकामोड, जरहा, बकरिहवा, किरबिल,सांगोबंध, बभनी, आसनडीह, चपकी,म्योरपुर,आश्रममोड सहित जनपद के कोने कोने में फर्जी नाम से लोकल नकली सीमेंट बेचे जाने का आरोप लगाते हुए डालमिया सीमेंट के जिला सेल्स प्रमोटर राजेश जायसवाल ने जिला प्रशासन से जांच की मांग किया है। पत्र भेज कर उन्होंने आरोप लगाया है कि चुर्क,और चुनार सहित देश भर के अधिकतर जेपी सीमेंट की फैक्ट्री डालमिया ने खरीद लिया है और अब डालमिया नाम से बिक्री भी शुरू हो चुकी है। लेकिन कुछ फ्राड धंधेबाज लोग छत्तीसगढ़ और एमपी से जेपी अल्ट्रा के नाम से सीमेंट लाकर पूरे जिले में लोकल नकली सीमेंट का कारोबार फैला कर ग्राहकों को ठगी का शिकार बना रहे हैं और नकली सीमेंट के प्रयोग से निजी और ग्राम पंचायतों सहित अन्य सरकारी निर्माण कार्य के गुणवत्ता को चुना लगाया जा रहा है साथ ही सरकार का लाखों के राजस्व चोरी और घर बनाने वालों को भारी नुकसान पहुँचाया जा रहा है। श्री जायसवाल ने दावा किया की ग्राम पंचायतों से लेकर अन्य विभागीय निर्माण कार्यों में लोकल सीमेंट का प्रयोग कर बिल बाउचर ब्रांडेड कंपनी का लगाया जा रहा है और विभागीय मिलीभगत से बिल का भुगतान भी करा लिया जा रहा है। आरोप है कि अगर ईमानदारी से निक्ष्पक्ष जांच हो जाय तो सच्चाई सामने आएगी और कईयों के चेहरे बेनकाब हो जायेगें। उधर क्षेत्रीय सेल्स प्रबंन्धक डालमिया राघवेंद्र ने कहा जब जेपी सीमेंट का मर्जर डालमिया में हो गया है और डालमिया जनवरी से अपना ब्रांड निकाल रही है तो यह नकली नाम का सीमेंट कहाँ से कौन ला रहा है जाँच का मामला है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
Download App