सोनभद्र

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक कि मौत

बभनी-(मु0 कलाम)अम्बिकापुर मार्ग पर मधु घूटरा के पास बुधवार की देर शाम अनियंत्रित होकर बाईक पेंड से टकरा गई जिससे बाईक सवार दुकानदार की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय विजय कुमार पुत्र बोधन निवासी चकसानी बुधवार के शाम को बभनी से दुकान बंद करके बाईक से अपने घर जा रहा था।घर जाते समय बाईक मधु घूटरा के पास अनियंत्रित होकर शीशम के पेड़ से टकरा गई और उसे गंभीर चोटें आईं। टक्कर कि आवाज पर कुछ दूर पर बैठे लोग दौड़ कर घटनास्थल पर आए उस समय विजय तड़फड़ा रहा था। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को तथा 108 एम्बुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही पीआरबी 112 तथा 108 एम्बुलेंस पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में उपचार के लिए लाई।विजय की हालत गंभीर होने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल ले जाते समय डूभा के पास विजय ने दम तोड़ दिया।मौत की खबर लगते ही घर में रोने की चीख पुकार शुरू हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान