सोनभद्र

रामनवमी पर्व को लेकर जय बजरंग अखाड़ा समिति (केन्द्रीय) की बैठक सम्पन्न

दुद्धी, सोनभद्र। तहसील मुख्यालय पर रामनवमी पर्व को लेकर जय बजरंग अखाड़ा समिति (केन्द्रीय) की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्राचीन महावीर मंदिर परिसर में आहूत बैठक में मुख्य संरक्षक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रामलोचन तिवारी द्वारा पदाधिकारियों व सदस्यों से कार्यक्रम की भव्यता को लेकर सुझाव मांगे| इसके पूर्व महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने बीते साल का संपूर्ण ब्यौरा प्रस्तुत किया|
करीब दो घंटे तक चले बैठक में कई महत्वपूर्ण सदस्यों ने अपना सुझाव रखते हुए पर्व के मुख्य जुलूस(शोभा यात्रा) को भव्य रूप प्रदान करने की बात कही| इसके साथ ही सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि अबकी शोभायात्रा में देवी देवता का स्वरूप धरे कलाकार के नृत्य प्रदर्शन को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया| इसके अलावा क्षेत्र के सभी चार दर्जन अखाड़ा से जुड़े युवा कार्यकर्ताओं को अनुशासित रखने के लिए अखाड़ा संचालको की विशेष बैठक आहूत की जायेगी| जिससे मुख्य पर्व में किसी तरह गड़बड़ी की संभावना न बन सके| इस मौके पर मौजूद पदाधिकारियों में से पंकज जायसवाल,रामपाल जौहरी,सुरेंद्र अग्रहरि,पवन सिंह,सोहन लाल धीरेन्द्र कुमार सिंह,प्रदीप कुमार,पंकज बुल्लू समेत दिनेश आढ़ती,डा विनय कुमार जायसवाल,दिनेश अग्रहरि,मोनू सिंह,पियूष अग्रहरि,भोलू आदि लोग उपस्थित रहे|

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन