सोनभद्र

सड़क हादसे में महिला की मौत

(महिला की मौत के बाद सीएचसी में विलाप करते परिजन)

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव में मंगलवार की दोपहर बाइक द्वारा धक्का लगने से महिला की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव निवासी कांति देवी 43 पत्नी रमाशंकर अपने घर से गांव में सरकारी सस्ता गल्ले की दुकान पर राशन लेने गई थी। महिला को गांव के ही एक युवक ने बाइक से जोरदार टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलावस्था को देखते हुए ग्रामीणों ने आनन फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया। जहाँ चिकित्सक डॉ मनोज एक्का ने गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन