सोनभद्र

कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को किया गया प्रशिक्षित

रसायनिक खाद के प्रयोग अन्न में मिनरल और विटामिन हो रहे है खत्म

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत फरीपान में नाबार्ड और बनवासी सेवा आश्रम के सहयोग से किसानों का एक दिवसीय कृषि उत्पाद को बढ़वा देने और उन्हें जागरूक करने के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। ब्लॉक के कृषि विभाग से जुड़े विशेष कुमार,तथा रमेश कुमार ने कहा की रसायनिक खाद के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी और मनुष्य दोनो का सेहद खराब हो रहा है अन्न से मिनरल और मिटामिंस गायब हो रहा है।इसके लिए जरूरी है की हम जैविक खेती करे और मोटे अनाज की तरफ लौटे। बताया की सरकार किसानों के उत्पादन को बढ़ावा देने और सिंचाई के लिए कई तरह की जन उपयोगी योजनाएं चला रही है। जैविक खेती विशेषज्ञ शिव शरण सिंह ने कहा कि जितने रुपए लगा कर हम रसायनिक खाद प्रयोग करते है उसमे आधे से भी कम लागत और मेहनत से हम खुद ही जैविक खाद बना सकते है।विमल कुमार सिंह और रमेश यादव ने नाबार्ड की जल छाजन योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए किसानों के सफल प्रयास और जन सरंक्षण के लिए वर्षा जल को रोकने के लिए मेडबंदी कटूर बंधी का सहारा लेने पर जोर दिया।कहा की खेती के साथ बकरी ,और पशु पालन को बढ़ावा दिया जाए।तो आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। मौके पर शुभा प्रेम,अनिता, बेचन,राम लखन कोरवा, राम करण, विशाल शर्मा ,मीना प्रेम कुमारी,समेत दर्जनों किसान उपस्थित रहे।

फोटो

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा
Download App