सोनभद्र

सुरक्षा बल स्थापना दिवस से पूर्व विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

बीजपुर, सोनभद्र (विनोद गुप्त)। सीआईएसएफ सुरक्षा बल स्थापना दिवस के पूर्व सप्ताह में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रिहंद इकाई आरएचएसटीपीपी में 03 मार्च से 10 मार्च तक सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया है ।

परियोजना के सीआईएसएफ इकाई प्रमुख उप कमांडेंट प्रदीप कुमार के कुशल नेतृत्व में प्रत्येक दिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को स्पेशल ड्राइव के तहत स्वागत गेट, संयुक्त मुख्य द्वार, साउथगेट एवं विभिन्न द्वारों पर अतिरिक्त बल सदस्यों की तैनाती कर संयंत्र एवं टाउनशिप के अंदर बाहर जाने वाली सभी गाड़ियों एवं श्रमिक कर्मचारियों को विधिवत जाँच करके सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में निरीक्षक कार्य सीएस सिंह, निरीक्षक कार्य सी. डुग डुग, निरीक्षक कार्य एस के सिंह, निरीक्षक कार्य एम के चौधरी एव बल कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बताते चले कि सीआईएसएफ बल का 10 मार्च को स्थापना दिवस होता है इसी उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष बल के जवानों द्वारा रिंहद इकाई के लाइन में तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित कर पर्व की भांति उत्साह पूर्वक स्थापना दिवस मनाया जाता है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान