सोनभद्र

बोर्ड परीक्षा मे बिजली आपूर्ति बदहाल, अभिभावकों में आक्रोश

बीजपुर(विनोद गुप्त)। यूपी बोर्ड परीक्षा काल मे बिजली आपूर्ति बदहाल हो गयी है। ओवरलोड के कारण नधिरा सबस्टेशन के बकरिहवा फीडर में पिछले सप्ताह से समूचे दिन बिजली बंद रखी जाती है तो रात ग्यारह बजे आपूर्ति शुरू कराई जाती है। इस दौरान पूरी रात ट्रिप करने की वजह से महज कुछ घँटा बिजली आपूर्ति की जा रही है जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई लिखाई प्रभावित हो रही है।आरोप है कि बच्चों को जब पढ़ने का समय होता है तब रात में और सुबह चार बजे बिजली बंद कर दी जाती है जिसके कारण अभिभावकों और उपभोक्ताओं में बिजली कर्मियों के प्रति आक्रोश और गुस्सा ब्याप्त है। गौरतलब हो कि प्रदेश की योगी सरकार का जहाँ निर्देश है कि बिजली कटौती न हो होली में निर्वार्द्ध बिजली दी जाय वहीं जर्जर उपकरण और ओवरलोड के कारण ग्रामीण इलाके में बिजली महज खाना पूर्ति बनी हुई है।सूत्रों पर भरोसा करें तो 33 केवीए और 11 केवीए का उपकरण पृरी तरह जर्जर हो चुका है। यूपीपीसीएल ग्रामीणों से बिल तो जबरी वसूल करता है लेकिन तार पोल उपकरण और ओवरलोड की समस्या से निजात मरम्मत और रखरखाव के अभाव में ग्रामीण जलालत झेल रहे हैं।अवर अभियंता महेश कुमार ने कहा दिन में पेड़ कटिंग कराया जा रहा इस लिए लाइन बन्द रहती है शाम को चालू होते ही ओवरलोड की समस्या आ जाती है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व भंडारा का हुआ आयोजन विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
Download App