सोनभद्र

दुद्धी में अवैध संचालित अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग ने किया सील

अवैध चल रहे अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी से हड़कंप

महिला की मौत मामले में केयर हॉस्पिटल सहित दो को किया सीज, तीन अस्पतालों को नोटिस

दुद्धी नगर में स्वास्थ्य विभाग की व्यापक छापेमारी

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कस्बे में शुक्रवार को अवैध निजी अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का चाबुक जमकर चला।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/नोडल अधिकारी डॉ गुलाब सिंह यादव के नेतृत्व में पहुंची टीम की भनक लगते ही कुछ निजी अस्पतालों को बंद कर संचालक फरार हो गए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वप्रथम वृहस्पतिवार को निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराने वाली महिला की मौत पर केयर हॉस्पिटल पहुंची मगर अस्पताल बंद देख मुख्य गेट को सीज कर दिया। मौके पर मौजूद सीएचसी दुद्धी के अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी से मकान मालिक को तलब कर तीन दिन के अंदर किरायेदारी संबंधी कागजात प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
टीम द्वारा दूसरी छापेमारी दुद्धी-धनौरा मार्ग पर प्राचीन पोखरा के निकट स्थित अंश अस्पताल पर छापेमारी के दौरान बिना चिकित्सक अस्पताल संचालित होते पाया गया। जिस पर अस्पताल की ओपीडी, ऑपरेशन थियेटर और वार्ड सीज करते हुए मौके पर मौजूद अवैध हॉस्पिटल संचालन करने वाले कर्मी को नोटिस जारी करते हुए तीन दिवस के भीतर अपने रजिस्ट्रेशन से संबंधित कागजात स्वास्थ्य विभाग में जमा कराने के लिए आदेशित किया। अंत में टीम दुद्धी -हाथीनाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित प्रेरणा हॉस्पिटल पहुंची। बिना किसी चिकित्सक के संचालन किये जा रहे इस हॉस्पिटल को भी नोटिस जारी कर तीन दिन में रजिस्ट्रेशन संबंधित समस्त कागजात को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।
डॉ गुलाब सिंह यादव ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर कस्बे में संचालित निजी अस्पतालों एवं क्लिनिकों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया है, आगे भी अभियान जारी रहेगा। छापेमारी टीम में नोडल अधिकारी डॉ गुलाब सिंह यादव के अलावा सीएचसी अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी, बीपीएम संदीप सिंह, डाटा ऑपरेटर संदीप शुक्ला सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा बेटियां प्रतिभाशाली होती हैं, उनकी शिक्षा जरूरी - ऋतु सिंह पटेल राबर्ट्सगंज बाजार में जाम पर छिड़ी बहस ई रिक्शा नहीं अतिक्रमण है असली वजह राजेश सिंह और साइबर टीम के अथक प्रयास से ठगी के 25 हजार पीड़ित को वापस कराया अनियंत्रित पीकअप ने बाइक सवार को रौंदा रिफर
Download App