सोनभद्र

हिण्डाल्को में इन्स्टैन्ट जॅाब सेफ्टी एनॉलिसिस, पीपीई यूजेज़ एवं बीबीएस प्रतियोगिता का आयोजित

रेणुकूट।(सोनभद्र)
जी.के मदान

हिण्डाल्को रेणुकूट में चल रहे सुरक्षा सप्ताह के दौरान इन्सटेन्ट जॅाब सेफ्टी एनॉलिसिस प्रतियोगिता का आयोजन ट्रेनिंग सेन्टर हॉल में किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 4 टीमों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का संचालन श्री सुरेश शुक्ला एवं श्री विनय मिश्रा ने किया। प्रतियोगिता के जज श्री प्रमोद उपाध्याय, श्री तपस चैधरी, श्री तपन पाल एवं श्री के0 किरन कुमार थे।
इस प्रतियोगिता में ब्वॉयलर एवं यूटिलिटी के (श्री प्रतीक कुमार सिंह, श्री शुभम द्विवेदी, श्री दयाराम सिंह एवं श्री वी. के. चतुर्वेदी) ने प्रथम स्थान, रिडक्शन प्लान्ट के (श्री शशिकान्त तिवारी, मिस साक्षी कुंडू, श्री अमित सिंह, श्री एस. के. पांडेय) ने द्वितीय स्थान व एलुमिना प्लान्ट के (श्री अभिषेक, मिस प्रीती श्रीवास्तव, श्री वी. पी. कुशवाहा, श्री बी. पी. मधुकर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा श्री सौरभ श्रीनेत्र ने किया। प्रतियोगिता के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान पी0पी0ई0 यूजेज़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के को-आर्डिनेटर श्री संजीव गुप्ता व उनकी टीम थे। इस प्रतियोगिता में अल्युमिना प्लान्ट ने प्रथम स्थान, ब्वॉयलर एण्ड यूटिलिटी प्लान्ट ने द्वितीय स्थान रिडक्शन प्लान्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके पश्चात बी.बी.एस. प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 4 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में रिडक्शन प्लान्ट ने प्रथम स्थान, अल्युमिना द्वितीय स्थान तथा फेब्रिकेशन प्लान्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान