सोनभद्र

मजदूरों का साल में एक बार हो पुलिस वेरिफिकेशन

एसपी को सौंपा पत्रक
अनपरा, सोनभद्र। अनपरा तापीय परियोजना में कार्यरत ठेका मजदूरों का हर 6 माह में पुलिस वेरिफिकेशन कराने पर अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए श्रम बंधु दिनकर कपूर ने एसपी को पत्रक दिया. पत्र में एसपी को अवगत कराया गया कि परियोजना में कार्यरत ठेका मजदूरों के पुलिस वेरिफिकेशन के आधार पर ही गेट पास बनाया जाता है. परियोजना में एक ही स्थान पर वर्षों से मजदूर कार्य करते हैं. पहले इन मजदूरों से 3 साल में एक बार पुलिस वेरिफिकेशन मांगा जाता था और उस आधार पर इनका गेट पास बनता था. लेकिन बाद में इसे बदलकर 6 माह कर दिया गया. डीएम की अध्यक्षता में विगत दिनों हुई श्रम बंधु की बैठक में यह बात उठाई गई थी और यह तय हुआ था कि साल में एक बार पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाएगा. लेकिन अनपरा का प्रबंधन इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है. परियोजना में कार्यरत मजदूर महज 8-9 हजार रुपए के अत्यंत कम मासिक वेतन पर काम करते हैं. ऐसी स्थिति में उनके लिए हर छह माह पर पुलिस वेरिफिकेशन कराना बेहद खर्चीला है और इससे उनके सामने विकट परिस्थिति पैदा हो गई है. एसपी से अनुरोध किया गया कि एक ही स्थान पर वर्षों से कार्यरत अनपरा तापीय परियोजना के ठेका मजदूरों का पुलिस वेरिफिकेशन एक बार कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App