सोनभद्र

सामूहिक विवाह योजना के लाभार्थी कन्याओं को पायल व बिछिया के साथ विवाह प्रमाण पत्र वितरित

दुद्धी, सोनभद्र। जिला मुख्यालय पर बीते दिनों संपन्न हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लाभार्थी कन्याओं को ब्लाक मुख्यालय पर शुक्रवार पायल,बिछिया के साथ विवाह प्रमाण पत्र दिया गया| राज्य सरकार द्वारा विवाहिता को दिए गये उपहार पाकर कई कन्याओं के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली| इस बाबत सहायक विकास खंड अधिकारी(समाज कल्याण) मनीष कुमार ने बताया कि बीते दिनों जिला मुख्यालय पर आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान दुद्धी विकास खंड क्षेत्र के 105 लाभार्थियों को तोहफा एवं प्रमाण पत्र नही मिल पाया था| उसके लिए शुक्रवार को सभी नवविवाहित कन्याओं को ब्लाक मुख्यालय पर बुलाकर उन्हें दिया गया| इसके लिए सुबह से ही ब्लाक परिसर में नवविवाहित युवतियां अपने स्वजनों के साथ पहुंचने लगी| दोपहर बाद सहायक प्रकाश कुमार के साथ वे सभी लाभार्थियों को चमकता पायल,बिछिया के साथ प्रमाण पत्र देकर उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामना दी| इस मौके पर संबंधित ग्राम प्रधान के साथ तमाम लोग ब्लाक मुख्यालय पर मौजूद रहे|

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान