सोनभद्र

सामुदायिक शौचालय के लिए पशु हॉस्पिटल परिसर में खोद दिया गढ्ढा

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कस्बा के पशु हॉस्पिटल में बीती रात्रि जेसीबी मशीन से सामुदायिक शौचालय के लिए गढ्ढा खोद कर कार्य करा रहे लोग लापता हो गए। पशु चिकित्सक ने बताया कि सामुदायिक शौचालय बीते कई सालों से नगर पंचायत द्वारा संचालित हो रहा है। वार्ड नं 06 में शौचालय के गंदे पानी का निकासी नहीं होने के वजह से सड़क पर गंदे पानी का जलजमाव होने से नाराज नगरवासियों ने कई बार तहसील दिवस नगर पंचायत सहित एसडीएम दुद्धी को ज्ञापन देकर नाली निर्माण कराने की मांग किया था। आक्रोशित नगरवासियों ने सामुदायिक शौचालय पर ताला बंद किया है। उसके बाद कोई सुनिश्चित जगह नही मिला तो अज्ञात लोगों ने जेसीबी मशीन से सेफ्टी टैंक के लिए वृहस्पतिवार की रात्रि को जेसीबी मशीन से पशु हॉस्पिटल परिसर में गढ्ढा खोदकर फरार हो गए। इसकी सूचना पशु हॉस्पिटल कर्मचारी हिमांशु ने कोतवाली में तहरीर दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App