सोनभद्र

निर्माण मजदूरों के लिए बने शेड – दिनकर

राबर्ट्सगंज में निर्माण मजदूरों से किया संवाद
बोर्ड की योजनाओं में कटौती से मजदूरों में आक्रोश
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में भवन निर्माण में लगे मजदूरों के लिए लेबर अड्डे पर कोई शेड नहीं बनी है और ना ही उनके पीने के पानी का इंतजाम है. हालत इतनी बुरी है कि भवन निर्माण सामग्री की लागत बढ़ने से भवन निर्माण में कमी आई है और गांव मैं काम ना मिलने से बड़ी संख्या में मजदूर शहर आ रहे हैं. इससे मजदूरों को महीने में महज 10 से 15 दिन काम मिल रहा है. जिसमें अपनी परिवार की जीविका चलाना उनके लिए कठिन होता जा रहा है. यह बातें आज राबर्ट्सगंज लेबर अड्डे पर मजदूरों से श्रम बंधु दिनकर कपूर द्वारा किए संवाद में मजदूरों ने बताई. मजदूरों ने सरकार द्वारा भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में प्रमुख चिकित्सा सुविधा, साइकिल सुविधा, पेंशन आदि को खत्म करने पर आक्रोश व्यक्त किया. श्रम बंधु दिनकर कपूर ने कहा की संसद में कानून के जरिए निर्माण मजदूरों को तमाम सुविधाएं मिली हुई थी अब केंद्र सरकार उस कानून को ही खत्म करने में लगी है और उसकी जगह जो लेबर संहिता बनाई गई है उसमें तमाम छूटे पूजी घरानों को और रियल स्टेट के कारोबारियों को दी गई है. मजदूरों के अधिकार में कटौती की गई है इन सब पर मजदूरों की गोलबंदी की जाएगी. संवाद में निर्माण मजदूर मोर्चा के अध्यक्ष राजाराम भारती, राधे मोहन, बिजेंदर, सुनील, रामगोविंद, फारुख आदि लोग रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App