सोनभद्र

अनमोल ने जिलाधिकारी को सौंपा दुद्धी क्षेत्र के प्राकृतिक चित्रों का अलबम, पयर्टन स्थल का मिला आश्वासन

डीएम ने दुद्धी क्षेत्र की ठेमा नदी एवं मुड़गुड़ी पहाड़ी देखने की जताई इच्छा

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। ठेमा नदी एवं मुड़गुड़ी पहाड़ी को पर्यटक स्थल के रूप में चिन्हित कर वहां विकास कार्य कराने का आश्वासन बुधवार को जिलाधिकारी चंद विजय सिंह ने दिया है। वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर से जनपद की सीमा से सटे बंशीधर मंदिर (झारखंड) तक के करीब दो सौ किमी के भूभाग में प्राकृतिक सौन्दर्यता, ऐतिहासिक व पौराणिक स्थलों के साथ विश्व धरोहर समेत अन्य कई स्मारकों को पर्यटन क्षेत्र में बढ़ावा देने की मांग करने वाले युवा सामाजिक कार्यकर्ता व फोटोग्राफर अनमोल अग्रहरि से मुलाकात के बाद डीएम ने उन्हें यह आश्वासन दिया। इतना ही नही करीब तीन हजार से अधिक अद्भुत चित्रों का संग्रहन देखने के बाद उन्होंने दुद्धी क्षेत्र के जीवनदायिनी ठेमा नदी एवं मुड़गुड़ी पहाड़ी देखने की भी इच्छा प्रकट की।
दरअसल युवा सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा बीते दिनों विभिन्न सोशल प्लेटफार्म पर पर्यटन विभाग के साथ जिलाधिकारी को टैग करते हुए कई विजुअल व फोटो अपलोड किया था। जिसे हजारो लोगों द्वारा देखा गया। इस कड़ी मे बुधवार को जिलाधिकारी ने मुलाक़ात के दौरान श्री अग्रहरि के प्रयासों की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि उनका प्रयास सार्थक होगा| वे अब दुद्धी क्षेत्र में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान ठेमा नदी व मुड़गुड़ी पहाड़ी के सौन्दर्यता का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके साथ पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए उन स्थलों पर सुन्दरीकरण एवं विकास कार्य कराने की बात कही। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से...
Download App