सोनभद्र

रेणुकूट ईएसआई अस्पताल का हाल बेहाल

श्रम बंधु दिनकर कपूर ने किया दौरा जल्द ही निदेशक से मिल करेंगे मांग

रेणुकूट, सोनभद्र। रेणुकूट स्थित जनपद के एकमात्र ईएसआई हॉस्पिटल की हालत बेहद खराब है. यहां पदों के सापेक्ष डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं है, पैरामेडिकल स्टाफ विशेषकर नर्स की कमी है. अस्पताल में मरीज की भर्ती की कोई व्यवस्था नहीं है और आवश्यक जांचें व दवाओं का घोर अभाव है. यह अस्पताल महज रेफरल सेंटर बनकर रह गया है. इसकी बेहतरी और यहां बुनियादी सुविधाओं के लिए जल्द ही निदेशक कर्मचारी राज्य बीमा कानपुर और प्रमुख सचिव श्रम से मिलकर पत्रक दिया जाएगा. यह बातें आज ईएसआई अस्पताल का दौरा करने के बाद श्रम बंधु दिनकर कपूर ने प्रेस को जारी अपने बयान में कही. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक केंद्र सोनभद्र में स्वास्थ सुविधाओं का हाल बेहाल है. सरकारी अस्पतालों में बुनियादी व्यवस्था इलाज की नहीं है. आमतौर पर लोगों को इलाज के लिए बनारस बीएचयू जाना पड़ता है. लाखों की संख्या में यहां मजदूर काम कर रहे हैं उनमें से बहुत से मजदूरों को अभी भी ईएसआई की सुविधा नहीं मिली हुई है. जिन्हें मिली है उनके लिए रेणुकूट में बने ईएसआई अस्पताल का हाल बेहाल है. यहां 17 पद डॉक्टरों के स्वीकृत है जिनके सापेक्ष महज 7 डॉक्टर नियुक्त हैं. उनमें भी विशेषज्ञ डॉक्टर मात्र एक है. अस्पताल में न तो ऑपरेशन की सुविधा है और ना एक्स-रे की और ना ही समुचित जांचों की. ऐसे में मजदूर झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज कराने के लिए मजबूर हैं और बेमौत मर रहा है. इन हालातों पर प्रमुख सचिव श्रम और निदेशक ईएसआई को पत्र देकर उनसे स्थिति बेहतर करने की अपील की जाएगी. इह दौरे में ठेका मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष कृपाशंकर पनिका, रेणुकूट के पूर्व सभासद नौशाद और पिपरी के पूर्व सभासद कामरेड मारी, शमीम अंसारी व अवधेश पासवान आदि लोग मौजूद थे.
भवदीय
दिनकर कपूर
श्रम बंधु, सोनभद्र

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
देव स्थल के विकास को सांसद निधि से मिलेंगे 15 लाख, आदिवासियों ने धर्म कोड के लिए भरी हुंकार 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत ब्रेकिंग....दर्दनाक सड़क हादसा, बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत। दीवार बनाने के विवाद में जमकर चले ईट पत्थर,मा बेटी घायल। धूमधाम से मनाया गया आदिवासी दिवस समारोह सीआईएसएफ इकाई ओबरा ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली भव्य बाइक रैली विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई विशाल रैली। रैली में सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री व सदर विधायक ह... मन चंगा तो कठौती में गंगा की परिकल्पना समाज हित के लिए सार्थक है - भूपेश चौबे
Download App