सोनभद्र

बीमारियों से निजात पाना है तो हमें स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाना होगा- डा. विभा

चार दिवसीय स्वस्थ्य मित्र प्रशिक्षण का आयोजन

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

मौसमी बीमारिय़ों में घरेलु उपचार के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बनवासी सेवा आश्रम गोविन्दपुर में 25-28 फरवरी को चार दिवसीय “स्वास्थ्य मित्र प्रशिक्षण ” शिविर का आयोजन हुआ। इस प्रशिक्षण में म्योरपुर, बभनी, दुध्दी, चोपन व कोन ब्लाक के 60 स्वयंसेवक स्वास्थ्य मित्र शामिल हुए। बीते दिन बतौर मुख्य अतिथि विश्व स्वास्थ्य संगठन के जिला प्रभारी डा. हेमन्त अधिकारी, आरोग्य केंद्र

प्रभारी डा. विभा बहन, प्रबन्धक विमल भाई व वरिष्ठ स्वास्थ्य मित्रों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया गया। डा. अधिकारी 0-5 वर्ष उम्र के सभी बच्चों का टीकाकरण पर जोर देते हुए कहा यह बच्चों में मृत्युदर कम करने व आगे के स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। स्वास्थ्य मित्रों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी इसकाम में पूरा सहयोग करें। डा. विभा बहन ने कहा स्वस्थ्य समाज बनाने में गांव स्तर स्वास्थ्य मित्रों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। बीमारियों की गंम्भीरता की पहचान करना और सही समय पर डाक्टर के पास भेजने से लोगों का जान बचाया जा सकता है। लोगों को मौसमी बीमारी व उसमें घरेलु उपचार से लोगों का स्वास्थ्य

सुधार किया जा सकता है। उन्होंने कहा सही खान पान और सही जीवनशैली से बीमारियों से बचा जा सकता है। प्रशिक्षण में मलेरिया, टायफाइड, ब्लड प्रेशर, सुगर, गर्भवती व बच्चे का देखभाल, दांतों की समस्या व देखभाल, मौसमी बीमारी व घरेलु उपचार, फ्लोराईड व निजात के उपाय, पोषण वाटिका, खान पान, हमारे आरोग्य के आधार आदि विषयों पर चर्चा किया गया। शिवशरण भाई ने जैविक खेती प्रयोग पर चर्चा किया। प्रशिक्षण में गंगाराम, राधेकृष्ण भाई, राजकुमार रजावत, मोतीलाल, बिन्दु, सहित अनेक स्वस्थ्य मित्र शामिल रहे। प्रशिक्षण का संयोजन राधेकृष्ण भाई ने किया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार