सोनभद्र

क्षेत्रीय विधायक रामदुलार सिंह गोंड ने विधानसभा में कनहर परियोजना में पुल की मांग किया

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय विकास खंड की पिंडारी ग्राम पंचायत के नगराज में बिच्छी नदी पर बड़े पुल का मुद्दा दुद्धी विधायक रामदुलार सिंह गोंड ने विधान सभा में उठाया है। इससे लोगों में पुल निर्माण की आस जग गई है।बता दें कि बरसात के दिनों में यह पुल बाढ़ में डूब जाता है । इससे लोगों का आवागमन ठप हो जाता है। इससे बारिश के दिनों में विद्यालय जाने वाले बच्चों समेत महिलाओं एवं बीमार मरीजों को भी नदी को पार करने में काफी कठिनाई होती है। ग्रामीणों ने नया पुल बनाए जाने की मांग कई बार की लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है।दुद्धी विधायक रामदुलार सिंह गोंड़ ने विधानसभा में पुल बनाए जाने की मांग रखी। इसके अलावा विधायक ने बभनी में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बनाये जाने की भी मांग की। उनका कहना था कि आदिवासी बहुल इलाका होने की वजह से यहां गरीब लड़कियों को पढ़ने के लिए दूर जाना पड़ता है। ऐसे में आज भी क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है।उन्होंने विद्यालय खुल जाने से लड़कियों का भविष्य बन जाने की बात कही इसके साथ ही विधायक ने कनहर नदी बन जाने के बाद इसके पास बड़े पुल का निर्माण किए जाने की भी मांग की है विधायक द्वारा विधान सभा में विभिन्न मुद्दों के प्रति ध्यान दिए जाने को लेकर लोगों में खास उत्साह है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार