सोनभद्र

हिण्डाल्को रेणुकूट में सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता में फैब्रिकेशन प्लांट की टीम ने मारी बाजी

रेणुकूट (सोनभद्र)।
जी.के.मदान
हिण्डाल्को रेणुकूट में चल हे सुरक्षा सप्ताह के दौरान मंगलवार को कॉन्ट्रैक्टर सेफ्टी क्विज़ एवं कर्मचारी सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन ट्रेनिंग सेंटर हॉल में किया गया। दोनों प्रतोगिताओं में अलग-अलग 4 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का संचालन मनोज पन्त, आर. एस. तिवारी, अनुप कुमार ने किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य संविदाकार सुपरवाइजर एवं संविदा श्रमिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतियोगिता के निर्णायक डा. पी. के. सिंह रहे। कॉन्ट्रैक्टर सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता में फैब्रिकेशन प्लांट के अतुल पांडेय, अंकित कुमार सोनी, सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान तथा अलुमिना प्लांट के शिवनारायन पाल, धीरानन्द, अरूण कुमार ने द्वितीय स्थान व बॉयलर एवं यूटीलिटीज़ ने के०के०राय, प्रभात कुमार वर्मा, मनोज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं फैब्रिकेशन प्लांट के कर्मचारी सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता में सौरव कुमार आर०एन० गुप्ता कृष्णा उपाध्याय प्रथम स्थान व रिडक्शन प्लान्ट के प्रिंस चन्दन, बालेन्द्र कुमार, नन्दलाल द्वितीय स्थान तथा अलुमिना प्लान्ट के ए.के. पान्डेय, आषीश सिंह, मो. हनीफ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्लांट के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया।
वहीं द्वितीय पाली में आयोजित बेस्ट सेफ्टी कॉन्सियस कान्ट्रैक्टर प्रतियोगिता में कुल 4 टीमों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का संचालन राजीव झुनझुवाला, रामकरन यादव, समीर देसाई, प्रदीप्ता मिश्रा, अजय अमिष्ट, हिमांशु श्रीवास्तव, कमल किशोर ने किया। प्रतियोगिता में फैब्रिकेशन के मेसर्स साबू कन्ट्रक्सन ने प्रथम, प्रोजेक्ट यूटिलिटी व ब्वॉयलर के मेसर्स अनीता स्क्रैप ने द्वितीय तथा रिडक्शन प्लान्ट के मेसर्स एस. के. कन्ट्रक्सन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान