सोनभद्र

आगामी होली के त्योहार के मद्देनजर पीस कमेटी की हुई बैठक

कोन/ सोनभद्र (आनन्द जायसवाल)आगामी त्यौहार होली व सबेरात त्योहार के मद्देनजर मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान के अध्यक्षता मे थाना परिसर मे पीस कमेटी की बैठक की गयी बैठक मे क्षेत्र के ग्राम प्रधान समेत गणमान्य लोगो से होलिका दहन स्थल समेत हर प्रकार की छोटी बढी समस्या को विंदुवार जानकारी लेते हुये होली का त्योहार शान्तिपूर्ण आपसी सौहार्द भाईचारे से त्योहार मनाने का अपील किये।बैठक मे निर्माणाधीन पीसीसी सडक व नाली के लिए ठिकेदार द्वारा गढ्ढा खोदकर छोड देना व सडक पर डग्गामार वाहनों से अतिक्रमण का मुद्दा छाया रहा जिसे श्री चौहान ने गम्भीरता से लेते हुये संबंधित ठिकेदार को फोन वार्ता कर निदान कराने का निर्देश दिये। वहीं डोमा गांव मे नाली की गंदा पानी सडक पर फैलने से होली मे व्यवधान होने की बात भी उठाया गया। बैठक मे उपस्थित सभी गणमान्य लोगों व ग्राम प्रधान से अपील करते हुये प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि शराब का सेवन बंद करके आपसी भाईचारे प्रेम सौहार्द से होली व सबेरात का त्योहार मनाये।बैठक मे मुख्य रूप से प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कुमार जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजयशंकर जायसवाल, ग्राम प्रधान संतोष पासवान, कमलेश कुमार, शोभनाथ, विनोद गुप्ता, वसीउल हसन,नीलेश कुमार,रुक्नुद्दीन बृजकुमार जायसवाल, जगदीश भारती, विकलेश भारती,समेत दर्जनोंलोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान