सोनभद्र

डीप बोरवेल रिचार्ज पिट का कार्य शुरू नही कराए जाने पर दुद्धी एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि

डीपीआरओ ने दुद्धी के कई ग्राम पंचायत का किया निरीक्षण

दुद्धी, सोनभद्र। जनपद में पेयजल की गंभीर संकट के निजात के लिए जिलाधिकारी सोनभद्र चंद्र विजय सिंह द्वारा डीप बोरवेल रिचार्ज पीट अभियान चलाया जा रहा है। उस निर्माण से भूगर्भ जल को रिचार्ज किया जाना है। डीप बोरवेल रिचार्ज पीट के निर्माण का औचक निरीक्षण जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह द्वारा विकास खंड दुद्धी के ग्राम पंचायत बुटबेड़वा, सलैया डीह, धूमा इत्यादि ग्राम पंचायतों में निरीक्षण किया गया। विकास खंड के किसी भी ग्राम पंचायत में रिचार्ज पीट का कार्य शुरू नहीं पाया गया। सचिव धूमा अरुण यादव को चेतावनी और सहायक विकास अधिकारी पंचायत दुद्धी समर बहादुर सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करने का निर्देश दिया गया। सभी सचिव और एडीओ पंचायत को निर्देशित किया गया कि जिलाधिकारी द्वारा 1 सप्ताह में 200 रिचार्ज पूर्ण कराया जाने का निर्देश दिया गया है। उक्त के वावजूद विकास खंड में एक भी रिचार्ज पीट का निर्माण नही शुरू कराए गया। डीपीआरओ ने यह भी बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में रिचार्ज पीट का कार्य शुरू नहीं कराया जाएगा वहां सचिव एवं एडीओ पंचायत पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि सोनभद्र पेयजल समस्या से ग्रस्त जनपद है यहां पर भूगर्भ जल स्तर का रिचार्ज किया जाना अत्यंत आवश्यक है। ग्राम पंचायतों में जो बोर खराब हो गए हैं उनके आसपास डेढ़ गुना डेढ़ मीटर का गड्ढा बनाया जाना है और उसमे सोलिंग भर कर बरसात के पानी से उसको रिचार्ज किया जाना है। जिससे कि बरसात का पानी उस बोर में जाएगा तो भूगर्भ जल स्तर मेंटेन होगा। इस अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी सोनभद्र चंद्र विजय सिंह ने विकासखंड करमा के ग्राम पंचायत केकराही से शुरू किया था।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम देव स्थल के विकास को सांसद निधि से मिलेंगे 15 लाख, आदिवासियों ने धर्म कोड के लिए भरी हुंकार 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत ब्रेकिंग....दर्दनाक सड़क हादसा, बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत। दीवार बनाने के विवाद में जमकर चले ईट पत्थर,मा बेटी घायल। धूमधाम से मनाया गया आदिवासी दिवस समारोह सीआईएसएफ इकाई ओबरा ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली भव्य बाइक रैली विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई विशाल रैली। रैली में सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री व सदर विधायक ह...
Download App