सोनभद्र

सीडब्ल्यूसी के टीम ने परियोजना का लिया जायजा

दुद्धी, सोनभद्र। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की टीम रविवार को निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना (मुख्य बांध) मेनगेट, राकफिल व स्लैब के साथ नहरों के साथ टनल का निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीडब्ल्यूसी के चीफ इंजीनियर योगेश पेंथककर निदेशक शिवलाल वनोदे ने परियोजना के मुख्य बांध डेस्क स्लैब, राकफिल, कुड़वा का टनल, अमवार से कोन तक जाने वाली नहरों का निरीक्षण कर बारीकियों के साथ जानकारी लिया। सीडब्ल्यूसी के टीम ने चीफ हर प्रसाद अधीक्षक अभियंता सीमांत कुमार व दीपक कुमार अधिशासी अभियंता विनोद कुमार से निर्माण कार्य के साथ मुख्य बांध में पानी डंपिंग की गहराइयों व बांध के मेन गेट से पानी छोड़ने को लेकर गहनता से जानकारी लिया। एक्वाडक के साथ कुड़वा टनल का निरीक्षण कर परियोजना के सभी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पत्रकारों से कहा की परियोजना से जुड़े सभी कार्यों का निरीक्षण किया जा रहा है। निर्माण कार्यो के मुताबिक टीम अपनी रिपोर्ट सम्बंधित अधिकारियों को प्रेषित करेगी। उन्होंने किसी भी तरह की जानकारी देने की बात मना करते हुए टनल को निरीक्षण करने चले गए। इस दौरान सत्यप्रकाश चौधरी, राम आशीष,अभियन्ता संजय गुप्ता ,रवि श्रीवास्तव, जूनियर इंजीनियर डीके कौशिक, नंदलाल व कार्यदाई संस्था के सत्यनारायण राजू , डीजीएम वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान