सोनभद्र

मुख्य वनाधिकारी के दुद्धी दौरे के दौरान पकड़ी गई अवैध बालू लदी दो हाइवा

दुद्धी, सोनभद्र। क्षेत्र के बालू साइटों पर सब कुछ ठीकठाक नही चल रहा है। बगैर नंबर प्लेट के चलने वाले बड़े बड़े हाइवा पर बगैर परमिट के बालू लादकर अवैध रूप से उसके परिवहन का खेल खेला जा रहा है। जिससे राजस्व के क्षति के साथ ही क्षेत्र में माफियाओं का वर्चस्व बढ़ता जा रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शनिवार की देर रात क्षेत्र के एक बालू साइड से बगैर परमिट के दो हाइवा एक ट्रक निकलने की सूचना किसी ने क्षेत्र में मौजूद मुख्य वनाधिकारी के साथ विंढमगंज एवं दुद्धी वन क्षेत्राधिकारी को दिया।
इस सूचना पर झट सक्रिय हुए वन महकमे के लोग सादे वेश में बालू साइड से ही पीछा करते हुए दो ट्रकों को टाउन क्लब मैदान के पास आते ही रोक कर परमिट आदि के बारे में पूछताछ शुरू किया। मामला फंसता देख ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पकड़ में आये खलासी से पूछताछ करने के बाद दोनों ट्रकों को वन क्षेत्राधिकारी संजय श्रीवास्तव ने अपने अभिरक्षा में लेकर तीसरे ट्रक की पता करने में जुट गये| किन्तु शासकीय मुखबिर से तेज रैकेट के मुखबिरों ने समूचे प्रकरण को अपने आकाओं तक पहुंचा दिया। जिससे बालू साइड से लेकर वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय के के इर्द गिर्द पूरी रात अफरा तफरी मची हुई थी। चूंकि मामला शीर्ष अधिकारी के संज्ञान में आने की वजह से किसी का कोई बस नही चला। अंतत: वन महकमे के आगे रैकेट में शामिल सभी रसूखदारों को घुटना टेकने के अलावा अन्य कोई रास्ता नही बचा। इस कारवाई से सहजता पूर्वक अंदाजा लगाया जा सकता है कि नंबर प्लेट से छेड़छाड़ कर भारी भरकम हाइवा एवं ट्रकों के माध्यम से अवैध धंधे को अंजाम देने के लिए समूचा रैकेट किस तरह से सक्रिय है। इसमें कई रसूख दारो के साथ ही कई विभागों की मौन स्वीकृत भी लोगों के गले नही उतर रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
Download App