सोनभद्र

होली पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

प्रेम व सौहार्द के साथ मनाएं होली का त्यौहार-श्रीशंकर प्रसाद

ओबरा/सोनभद्र( नीरज भाटिया)

होली के त्यौहार को शांति और सौहार्द से मनाने के लिए ओबरा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सभी धर्म और समुदाय के लोगों ने हिस्सा लेकर आपस में शांति और सौहार्द से होली मनाने की अपील की।बैठक की अध्यक्षता कर रहे अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्रधिकारी ओबरा श्री शंकर प्रसाद ने होली पर्व को शांतिपूर्ण निपटाने के लिए लोगों से बातचीत भी की।पीस कमेटी की बैठक को

संबोधित करते हुए श्रीशंकर प्रसाद ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे का संदेश देता है। इससे लोगों को सीख लेनी चहिए। रंग-गुलाल उड़ाते समय बवाल न करें ताकि होली का पर्व सुखमय तरीके से संपन्न हो।वही प्रभारी कोतवाल मिथिलेश मिश्र ने भी पीस कमेटी में मौजूद लोगों से होली त्यौहार व चुनाव शांति पूर्ण संपन्न कराने की अपील की।कहीं भी बवाल न हो इसके लिए पुलिस नजर रख रही है।अगर कहीं भी किसी व्यक्ति के द्वारा क्षेत्र में त्यौहार में खलल डालने की कोशिश की गई व शांति भंग करने की कोशिश की गई तो उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान चौकी प्रभारी अमित त्रिपाठी,
उमेश पटेल,नीरज भाटिया,
अरविंद सोनी,समीर माली,
मुन्ना ,भारत लाल,मोहन बाबू,सैय्यद आरिफ,मुजफ्फर अली,परसाई से राजेन्द्र प्रसाद,बैरपुर प्रधान सुनील भारती, सतेंद्र कुमार,नगर पंचायत बाबू महेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान