सोनभद्र

निर्माण खण्ड कार्यालय जिला मुख्यालय होने से आम जनता को परेशानी

लोकनिर्माण विभाग का निर्माण खण्ड दुद्धी में कार्यरत हो- सुरेन्द्र अग्रहरि

दुद्धी, बभनी व म्योरपुर के लिए कार्य करता है निर्माण खण्ड

दुद्धी, सोनभद्र। लोकनिर्माण विभाग के निर्माण खण्ड जिसमें दुद्धी, म्योरपुर व बभनी के क्षेत्र आते हैं ,उसके एक्सईन , एई व जेई दुद्धी में स्थित कार्यालय पर नही बैठते हैं जबकि यहाँ पर उनका कार्यालय, आवास व गेस्ट हाउस भी है । इन अधिकारियों के न बैठने से ठेकेदारो के साथ साथ आम जनता को किसी भी समस्या के समाधान के लिए रॉबर्ट्सगंज मुख्यालय पर जाना पड़ता है जिससे उनका आर्थिक,मानसिक व समय का शोषण होता है, साथ ही क्षेत्रवाद भी हावी होता है ।ज्ञातव्य हो कि लोकनिर्माण विभाग का प्रान्तीय खण्ड(नोडल) जिला मुख्यालय पर संचालित है, साथ ही अन्य खण्ड भी कार्यरत हैं , पीएमजीएसवाई का कार्यालय भी यही पर स्थित है और इनके अधिकारी और कर्मचारी भी है ।जब लोकनिर्माण विभाग में सात खण्ड थे तब इनके अधिकारी शक्तिनगर, पिपरी, दुद्धी में बैठते थे लेकिन अब इनके अधिकारी नही बैठते हैं जबकि दुद्धी तहसील मुख्यालय है और कई विभागों के कार्यालय भी यही पर स्थित है और संचालित भी हो रहे है लेकिन लोकनिर्माण विभाग के दुद्धी, म्योरपुर व बभनी क्षेत्र को देखने वाले एक्सईन, एई व जेई नही बैठते हैं ,यह यहाँ के लोगो के साथ अन्याय है और घोर उपेक्षा हैं। भाजपा नेता डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि ने कहा कि लोकनिर्माण विभाग का निर्माण खण्ड जिसे पूर्व में निर्माण खण्ड तीन के अन्तर्गत जाना जाता रहा है उसके एक्सईन, एई व जेई नही बैठते हैं जिससे इस क्षेत्र में निकलने वाले कार्य बाहरी लोग अपनी साठ गांठ से प्राप्त कर लेते हैं और यहाँ के लोगो को ठेंगा दिखा दिया जाता हैं और जब बाहरी लोग आकर इस क्षेत्र में काम करते हैं तो घटिया किस्म का , ऐसे में जनता अपनी समस्या के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तो जा नहीं सकता ऐसे में यहाँ के लोग छले जाते हैं ,और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है और अधिकारी भी मनमानी करते हैं। इसलिए आवश्यक है कि यहाँ पर जब गेस्ट हाउस, ऑफिस व आवास है तो एक्सईन, एई व जेई को तहसील मुख्यालय पर बैठना चाहिए। अग्रहरि ने कहा कि यदि अप्रैल से निर्माण खण्ड के अधिकारी तहसील मुख्यालय दुद्धी में नही बैठते हैं तो अप्रैल में ही धरना प्रदर्शन व आन्दोलन किया जाएगा क्योंकि उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के लिए पीछे नहीं रहना चाहिए और संघर्ष करके प्राप्त करना चाहिए।
[2/26, 2:40 PM] Bhim: निर्माण खण्ड जिला मुख्यालय पर संचालित होने के कारण ठेकेदार सहित आम जनता को उठाना पड़ता है परेशानी

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
Download App