सोनभद्र

दुद्धी कोतवाली में चोरी के पांच दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट

पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक के दरबार में लगायेगा गुहार

19 फरवरी को चोरों ने ताला चटकाकर नगदी व जेवर पर किया था हाथ साफ

मामला दुद्धी-धनौरा गांव की सरहद का

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी-धनौरा मार्ग पर प्राचीन पोखरा के निकट स्थित एक सेवा निवृत इंजीनियर के मकान में हुई चोरी का मामला घटना के पांच दिन बाद भी कोतवाली पुलिस ने नहीं दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज न कर क्राइम छुपाने की यह कला जहां पुलिस विभाग की कर्तव्यपरायणता को कलंकित कर रहा है वहीं पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक के समक्ष पहुंचकर गुहार लगाने की तैयारी में है।
बता दें कि 19 फरवरी की रात कस्बे की सरहद पर बसे धनौरा गांव निवासी एजाज अहमद के मकान का ताला चोरों ने तोड़कर नगदी व जेवर पर हाथ साफ कर दिया था। एजाज अहमद पुत्र बैतुल्लाह अंसारी 10 दिन पूर्व अपने इलाज के सिलसिले में पत्नी अनीशा के साथ बीएचयू गए हुए थे। भवन स्वामी द्वारा लान में पेड़-पौधों की देखरेख के लिए एक सहयोगी को नियुक्त कर उसे मेन गेट की चाबी दी गई थी। 20 फरवरी को दिन में 11:00 बजे धनवंतरी नाम की महिला जब पौधों में पानी देने पहुंची तो मेन गेट का ताला टूटा देख वाक रह गई अंदर जाकर देखा तो मकान में प्रवेश के लिए सामने स्थित दो दरवाजों के भी ताले टूटे हुए थे। गृहणी अनिशा ने बताया कि आलमारी में 25 हजार नकद, सोने की चेन, कान की टप्स, अंगूठी, चांदी के ग्लास, प्लेट रखे हुए थे। तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर कस्बा इंचार्ज संजय सिंह ने पहुंचकर मुआयना किया। मकान के अंदर 2 कमरों में एक गोदरेज और दूसरा त्रिवेणी की अलमारी का लाकर टूटा हुआ था। बाकी पूरा घर, बेड, अलमारी इत्यादि को चोरों ने पूरी तरह खंगाला था। 19 फरवरी को ही पुलिस में प्रार्थना पत्र देने और कस्बा इंचार्ज द्वारा मौका-मुआयना करने के बावजूद पांचवें दिन तक मामला दर्ज नही हुआ। चोरी की खबर लगभग सभी अखबारों में भी प्रमुखता से छपी थी। पुलिस की कार्यप्रणाली से मर्माहत पीड़ित परिवार सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिल मामला दर्ज कर चोरी का पर्दाफाश करने की गुहार लगाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App