सोनभद्र

छापेमारी में अवैध शराब बनाने वाला फरार, पुलिस ने नष्ट किया लहन

दुद्धी, सोनभद्र। शुक्रवार को संयुक्त टीम ने तहसील मुख्यालय से सटे धनौरा गांव में एक घर में छापामारी कर अवैध शराब बनाने के उपकरण के साथ ही अर्धनिर्मित शराब की करीब एक कुंतल लहन को भी नष्ट कर दिया। पुलिस टीम की घर की ओर आते देख गृह स्वामी समेत अन्य सदस्य मौके से फरार हो गये। जिससे कोई गिरफ्तारी नही हो पाई।
इस बाबत चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने बताया कि शीर्ष अधिकारीयों के दिशा निर्देशन में शुरू हुए कारवाई के दौरान मुखबिर द्वारा मिले सूचना के आधार पर एक घर में महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज एवं आबकारी विभाग से आई टीम के साथ छापामारी की गई। कारवाई की भनक लगने पर गृह स्वामी घर बंद करके मौके से भाग गया, किन्तु उसके आहते में लगायेगे अवैध शराब की भठ्ठी एवं अन्य उपकरण को मौके पर नष्ट कर दिया गया। मौके से निर्मित शराब एवं कोई सदस्य नही मिला। पुलिस की इस कारवाई से अवैध शराब के कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान