सोनभद्र

वन विभाग की योजना फेल मजिस्ट्रेट और फोर्स के अभाव में नही चला बुलडोजर

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) बीजपुर बाजार के उत्तर पटरी वन भूमि मे अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने की योजना वन विभाग की फेल हो गयी। बताते चले कि 24 फरवरी को सड़क के उत्तर पटरी पर 1599 और दक्षिण पटरी पर 1579 नम्बर में अवैध तरीके से बनाये गये पक्का कच्चा मकान को गिराने के लिए वन रेंज अधिकारी जरहा राजेश सिंह ने मुनादी करा कर व्यवसायियो को शुक्रवार 9 बजे तक खाली करने का फरमान सुनाया था अन्यथा की स्थित में 11 बजे बुलडोजर चला कर कब्जा मुक्त कराने की जानकारी सार्वजनिक रूप से की गई थी। सुबह से अतिक्रमण कारियों में दहशत और हड़कंप की स्थित बनी थी कुछ लोग रात में शो नही पाए थे लेकिन शुक्रवार शाम तक जब बुलडोजर की कारवाई नही हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। डीएफओ मनमोहन मिश्रा ने कहा कि बीजपुर में मौके पर एसडीओ सहित कई वनरेंज की फोर्स पहुँच गयी है लेकिन मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स न पहुँचने के कारण फिलहाल आज की तिथि को कब्जा मुक्त कारवाई स्थगित कर जल्द कोई नई तिथि जिलाधिकारी से लेकर पुनः कारवाई और तिथि की घोषणा की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App