सोनभद्र

बिजली विभाग के भारी लापरवाही के कारण युवक की दर्दनाक मौत

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमिया के टोला छितिकपुरवा में 11 हजार वोल्टेज का तार टुट कर बगल में खड़े युवक के उपर गिर गया, जिससे युवक कमलेश पुत्र शिवनारायण निवासी करगरा थाना चोपन उम्र 35 की मौके पर मौत हो गई। कमलेश अपने ससुराल छितिकपुरवा में आया हुआ था। घटना बुधवार लगभग 7:30 बजे सायं काल युवक अपने ससुराल से कुछ ही दुरी पर जहां पर चोपन-कुड़ारी मार्ग पर ट्रांसफर लगा हुआ है,अचानक तार ट्रांसफर से स्पार्क कर टुटा और पैदल चल रहे कमलेश के उपर जा गिरा जिससे कमलेश का शरीर पुरी तरह से जल गया और मौके पर ही मौत हो गई ,इस घटना से पुरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई परीजनो द्वारा जुगैल पुलिस को सूचना दी गई मौके पर जुगैल पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में ले कर पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।उधर ग्रामीणों ने बिजली विभाग की भारी लापरवाही को बताया कि अगर विजली विभाग द्वारा गार्डिंग सुरक्षा तार को लगाया गया होता तो ऐसी दुर्घटना देखने को नहीं मिलती, बताते चलें कि रेणुका पार क्षेत्र में विजली सबस्टेशन तो बना दिया गया और जुगैल क्षेत्र में 11 हजार वोल्टेज का तार पोल द्वारा विजली की सप्लाई किया गया है और केवल नाम मात्र ही गार्डिंग सुरक्षा तार को लगाया गया है,जुगैल क्षेत्र पहाड़ी क्षेत्र होने से पेड़ पौधे भी जहग जगह है जो बारिश के दिनों तेज हवा चलने के कारण पेड़ पौधे से टकराकर हाइवोल्टेज तार हमेशा टुट कर गिर जाता है, जिसके चपेट में कभी बेजुबान पशु तो कभी ग्रामीण आ जाते हैं और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो जाती है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान